Translate

वैशाली में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत, शादी समारोह में पी थी शराब।

वैशाली में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत, शादी समारोह में पी थी शराब।



वैशाली: महनार में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जहां परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले युवक ने एक शादी समारोह के दौरान शराब पार्टी की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई तुरंत परिजनों के द्वारा आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही हैं। घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर गांव का है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.