दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन व हमारे अथक प्रयास से पालिका विनायक हॉस्पिटल पटना में दरभंगा का होनहार बेटी अपर्णा की इलाज चल रहा था महीनों बाद 01-12-22 देर शाम अपर्णा जिंदगी की जंग हार गई।😭
अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहां विगत माह से दरभंगा की होनहार बेटी 12वीं की छात्रा अपर्णा कुमारी का इलाज आदरणीय दरभंगा जिलाधिकारी सहित हमारे अथक प्रयास और जिलाधिकारी महोदय का सहयोग से पटना के पालिका विनायक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था अचानक 01-12-22 को बहन अपर्णा जिंदगी की जंग हार गई। शाम 3:00 अंतिम सांस ली जो हम सभी सहित संपूर्ण जिला वासियों का दिल झकझोर दिया।निधन होने की जानकारी आदरणीय दरभंगा जिलाधिकारी महोदय को हमने दूरभाष के माध्यम से और सोशल मीडिया के माध्यम से दिए हैं तो दरभंगा जिलाधिकारी महोदय गहरी दुख प्रकट करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए और पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए विधि संवत प्रशासनिक मदद करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिए। इलाज करवाने के लिए मेरे द्वारा गठित टीम दिलखुश कुमार प्रभात कुमार मनीष कुमार सहित सभी सदस्यों ने गहरी दुख प्रकट करते हुए संवेदनाएं प्रकट किए। श्री कुमार ने कहा अपर्णा की अपना का कोई भाई नहीं था तो उसकी बहन अंजना कुमारी भाई का रूप मैं उसकी मुखाग्नि दी है जिसके आगे पीछे अब कोई सहारा नहीं बचा है माता पिता भी असहाय हैं हम सभी समाजसेवी व सहयोगियों से आग्रह करेंगे इस बच्ची को भविष्य को ध्यान में रखते हुए भी आप लोग अपने अपने स्तर से भी सहयोग प्रदान करें ताकि एक बेहतर भविष्य बना सके। दिलखुश कुमार ने कहा हमारे संपूर्ण टीम का जो जिम्मेदारी था अपने जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे हम लोग अपना कर्तव्य को पालन किए ईश्वर को जो मंजूर था ईश्वर उस चीज को स्वीकृत किया हमारे संपूर्ण टीम की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं और अपर्णा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

