Translate

हसनपुर मुखिया संघ ने मासिक बैठक में आवास सहायक पर लगाएं गंभीर आरोप

हसनपुर मुखिया संघ ने मासिक बैठक में आवास सहायक पर लगाएं गंभीर आरोप



हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रजबा पंचायत में मुखिया संघ की बैठक में आवास सहायक के विरुद्ध मुखिया संघ ने साधा निशाना । मुखिया संघ ने प्रखंड आवास सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च पदाधिकारी को आवेदन सौंपने की बात कही है । जिसमें आवास सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है । मुखिया संघ के अध्यक्ष मरांची उजागर के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि शिवचन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि अपने मन की मर्जी काम करते हैं आवास सहायक । वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से आवास सहायक पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए आरटीपीएस संबंधित लूट खसोट की मामला को भी सामने लाया । जिसको लेकर मुखिया संघ जनप्रतिनिधियों का बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर को उच्चस्तरीय जांच के लिए ज्ञापन सौंपेंगे । पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि आवास सहायक के मनमानी को लेकर पंचायतों में विकास कार्य बाधित है । पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आवास सहायक , पंचायत सचिव तथा प्रखंडकर्मी  पंचायत के अन्य विकास योजना में अपने मनमर्जी अनुकूल कार्य करते हैं ।  इस बाबत संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इनके विरुद्ध उप विकास आयुक्त , जिलाधिकारी एवं पंचायती राज सरकार को भ्रष्टाचारीयों कर्मी के बिरूद्ध शिकायत पत्र भेजा जाएगा । ताकि हसनपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतों के विकास कार्यों की गति को देखते हुए आवास सहायक पर कार्रवाई की जाए । मुखिया संघ ने प्रखंड आरटीपीएस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर वे कार्य करते है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायतों में पंचायत आवास सहायक कार्य करने के लिए मिले है । लेकिन सभी आवास सहायक अपने मनमर्जी से काम करते हैं , जब मर्जी तब पंचायत आए जब मर्जी तब चले जाएं । पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि आवास सहायक किसी भी मुखिया को नहीं पूछते हैं । जिसकी जांच के लिए वरीय पदाधिकारियों को जल्द ही सूचित किया जाएगा । मौके पर दूधपुरा पंचायत के मुखिया कैलाश महतो सुराहा बसंतपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार रंजन , मुखिया प्रतिनिधि रंजनीश कुमार यादव , मुखिया प्रतिनिधि मोहन साहनी , मुखिया प्रतिनिधि अशोक दास , मुखिया राम प्रमोद यादव , मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ झा , मुखिया प्रतिनिधि हरिश्चंद्र खातवे , मुखिया प्रतिनिधि शिवचंद्र यादव , मुखिया शंभू प्रसाद राय , मुखिया रणवीर पासवान , मुखिया विजय कुमार सिंह सहित कई पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.