जीसस क्राइस्ट और मदर मैरी की प्रतिमा देख बच्चों की जिज्ञासा बढ़ी, चर्च में बच्चे फूले नहीं समाए किडजी प्री स्कूल में माना क्रिसमस का त्योहार।
Arvind Verma
खगड़िया।
किडजी प्री स्कूल, खगड़िया में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को चर्च का दौरा कराया गया। चर्च में ईश्वरीय शक्ति का निवास होता है जो संपूर्ण मानव जाति के लिए विशेष महत्व रखता है। सूली पर लटकती जीसस क्राइस्ट की प्रतिमा देखकर बच्चों को जिज्ञासा हुई। मदर मैरी की मूर्ति देखकर बच्चों में और उत्सुकता बढ़ी फादर बच्चों के सीमित ज्ञान को लगातार बढ़ा रहे थे। जीसस क्राइस्ट और मदर मैरी की मूर्तियां के सामने मोमबत्तियां जल रही थी बाइबल जीसस क्राइस्ट के उपदेशों का पवित्र ग्रंथ है।इन्हें शिक्षाओं से प्रेरित होकर बचपन ने अपने बच्चों को चर्च की सैर कराई। यहां बच्चों ने मानवता प्रेम और शांति का पाठ पढ़ा। वहां से आकर के किड्जी स्कूल में बच्चों ने केक काटकर क्रिसमस का त्योहार मनाया।विद्यालय प्रांगण को चमकीली पत्तियां गुब्बारों और क्रिसमस की से सजाया गया था। सांताक्लॉज को देखते ही बच्चों में कुछ विशेष एवं मनचाहा उपहार पाने की ललक जाग गई।इन इच्छाओं के साथ ही बच्चों ने प्रार्थना में भाग लिया बच्चों के कोमल कंठ से निकलते स्वर विश्व शांति और सांप्रदायिक सद्भाव हेतु प्रेरित कर रहे थे।केक कटिंग के बाद बच्चों को केक दिया गया और उन्हें चॉकलेट दिया गया।उन पर गुडी की बौछार कर उनके आनंद को दुगुना किया गया। किडजी प्रीस्कूल की डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है उन्हें सर्वधर्म सद्भाव सिखाया जाता है हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों और बच्चों का स्वागत किया और उन्हें हैप्पी क्रिसमस बोल कर्म का मनोबल बढ़ाया। स्कूल में गीत संगीत लाउड बज रहे थे उसके धुन पर बच्चे डांस कर रहे थे।इस अवसर पर स्कूल की हेड श्वेता कुमारी, स्कूल की टीचर आलिया, तबस्सुम, स्नेहा कुमारी तथा परिचारिका पूनम कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दिया। अभिभावकों और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा।


