Translate

स्वस्थ रहने के अचूक नुस्खे हैं मात्र 21 आसन, देखें और करें- महर्षि अरविन्द

स्वस्थ रहने के अचूक नुस्खे हैं मात्र 21 आसन, देखें और करें- महर्षि अरविन्द 



अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र से नाता जोड़ें और चिंता मुक्त हों  - महर्षि अरविन्द 


S.K.Verma


खगड़िया। 

आधुनिक युग में अधिकांश लोग भाग दौड़ की जिन्दगी जीने को बाध्य हैं। न समय पर भोजन करना और न ही समय पर सोना। न सुबह में टहलना और न ही योगासन करना। नतीजतन रोगियों की संख्या में दिनों दिन बेतहाशा वृद्धि हो रही है। लोग अस्पतालों की तरफ दौड़ लगा रहे हैं और खून पसीने की कमाई का रुपया क्षण में लूटा देते हैं। लुटेरे डॉक्टर दोनों हाथ से लूटने को तैयार रहते हैं। अपने नर्सिंग होम को चकाचक दिखा कर फंसाने को दलालों को भी छोड़ रखे हैं। उक्त बातें, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द ने एक विशेष भेंट में मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा  स्वस्थ रहने के अचूक नुस्खे हैं मात्र 21 योगासन। सचित्र सभी आसन देखें, निरंतर करें और सदा स्वस्थ रहें। उन्होंने यह भी कहा अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र से नाता जोड़ें और चिन्ता मुक्त हों। योगासन करने में कोई खर्चा आता ही नहीं है सिर्फ़ आपको थोड़ा समय निरंतर निकालना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.