देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया मिर्जा........
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली सानिया मिर्जा ने यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन कर दिया है, सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं हैं, इसके साथ ही वो उत्तर प्रदेश की पहली महिला फाइटर पायलट चुनी गई हैं,सानिया ने एनडीए की परीक्षा पास कर ये मुकाम हासिल किया है,27 दिसंबर को वो पुणे में ज्वाइनिंग करेंगी।

