Translate

Begusarai - शोकहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) पर दो युवा लहेरिया कट के चक्कर में हुए दुर्घटनाग्रस्त।

Begusarai - शोकहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) पर दो युवा लहेरिया कट के चक्कर में हुए दुर्घटनाग्रस्त।



दोनों भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय व सक्रिय कार्यकर्ता बताए जाते हैं।

फुलवरिया थाना क्षेत्र के चर्चित चौक शो कहारा दक्षिणी (वाटिक)चौक पर आज भाजपा के स्थानीय दो सक्रिय कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे ,कि इसी बीच लहेरिया कट मोटरसाइकिल सवार के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिन्हें लोगों ने स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया है। इसकी सूचना व्हाट्सएप पर भाजपा नेता प्रशांत कुमार ने लोगों को दी।

बताया जाता है कि इन दिनों शोकहारा- फुलवरिया के बाजारों में नाबालिक युवाओं द्वारा मोटरसाइकिल पर दो और तीन अपने साथियों को बैठा कर कभी इधर तू कभी उधर तेज गति में लोगों को धोखा देकर झांसा देते रहते हैं, जिस कारण  दुर्घटना होना स्वाभाविक है। जबकि ऐसे युवाओं पर पुलिस प्रशासन की भी नजर रहने की बात बताई जाती है। परंतु ऐसे युवक पुलिस की नजर पर नहीं चढ रहे है। और धोखे में आमजन घायल हो रहे हैं।

बताते चलें कि निपनिया मधुरा पुर पंचायत के भूत पूर्व मुखिया एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह अपने युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल मेहता अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जाने के क्रम में लहेरिया कट मोटरसाइकिल सवार के चक्कर में आ गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.