Translate

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया की अपील - एचआईवी संक्रमण को फैलने से रोकने का करें प्रयास

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया की अपील - एचआईवी संक्रमण को फैलने से रोकने का करें प्रयास।



एड्स मुक्त भारत बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित हों - डॉ अरविन्द वर्मा।



S.K.Verma


खगड़िया। 

एड्स मुक्त भारत बनाने के लिए देश के हर नागरिकों को सजग होना होगा। हालांकि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किये गए एड्स के रोकथाम संबंधी विभिन्न उपायों एवं नीतियों के प्रभाव से ही एड्स से मरने वालों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी (ए आर टी) की मदद से लोगों की जन बचाई जा रही है। उक्त बातें बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा मच्छर के काटने से एचआईवी संक्रमण नहीं फैलता है। एचआईवी मच्छर की लार में प्रजनन या जीवित नहीं रहता है। एचआईवी एक नाजुक वायरस है जो मानव शरीर के बाहर जिंदा नहीं रहता है। रक्तदान से एचआईवी नहीं हो सकता। रक्त एकत्र करने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री जीवाणु रहित होती है और केवल एक बार उपयोग की जाती है। डॉ वर्मा ने कहा लोगों को नियमित रूप से लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक या ऐसे ब्लड बैंक के तरफ से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करनी चाहिए।एचआईवी अब एक पुरानी प्रबंधकीय बीमारी है और इसे एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी से दबाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा हमें जागरुक होना होगा और पर्याप्त सावधानियों के साथ हमें एचआईवी से संक्रमित अपने प्रियजनों की देखभाल करना होगा। हमें एच आई वी संक्रमण को फैलने से रोकने का हर संभव प्रयास करनी चाहिए ताकि इस माहामारी को जड़ से मिटाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.