दिल्ली से बिहार तक न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, पछुआ हवाओं का कहर जारी।
देश के सभी राज्यों में ठंड शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार भारत के उत्तर पश्चिम हिस्सों में दिसंबर से लेकर फरवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे रहने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली में गिरा पारा
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा 2 दिसंबर को राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. दिसंबर के मध्य तक तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है.
कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा
वहीं, उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है. वहीं, राज्य के कई इलाकों में कोहरा बना रहेगा.


