Barauni/Begusarai:- मौर्या एक्सप्रेस से 16 बोतल इंग्लिश शराब बरामद।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आला अधिकारियों के आदेशानुसार महीनों से प्रतिदिन दूरगामी ट्रेनों में गठित ए एल टी एफ टीम के द्वारा सोमवार को ट्रेन संख्या-15027 मोरिया एक्सप्रेस के डी-2 जनरल कोच से छापामारी के दौरान लावारिस हाल में रखे हुए 16 बोतल इंग्लिश शराब बरामद किया गया। परंतु शराब ले जाने वाला व्यापारी फिर पुलिस के हाथों से बच निकलने में कामयाब रहा।
टीम द्वारा बरामद किए गए इंग्लिश शराब को रेल राजकीय थाना ले जाकर मामला दर्ज कर अज्ञात व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही में रेल पुलिस जुट गई है।
जबकि चर्चा है कि टीम द्वारा किसी न किसी ट्रेन से कुछ ना कुछ शराब तो बरामद होते हैं परंतु जिसने पूंजी लगाकर शराब ले जाने का कार्य किया करते हैं वह पुलिस के हाथों नहीं आते? आखिर ऐसा क्यों?


