Translate

कुढ़नी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सम्पन्न: उपचुनाव में 57.90 फीसदी मतदान, पिछली बार से 7 प्रतिशत कम वोटिंग।

कुढ़नी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सम्पन्न: उपचुनाव में 57.90 फीसदी मतदान, पिछली बार से 7 प्रतिशत कम वोटिंग।



कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में ठंड के बाद भी वोटर्स का जोश हाई रहा। महिलाओं और बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला। इस बार 57.90 फीसदी वोटिंग हुई। 2020 विधानसभा चुनाव में 64.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 146507 है और पुरूष मतदाता की संख्या 164474 है। वहीं, अन्य में 6 है। जबकि, सेवा मतदाता 741 है।

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ सफल, तेजस्वी ने ट्वीट कर दी जानकारी।

रविवार की शाम तक EVM लेकर मतदान कर्मी बूथों पर रवाना हो गए थे। DM प्रणव कुमार और एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त रूप से सभी मतदान कर्मियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। सुरक्षा के मद्देनजर 15 पैरामिलिट्री और 10 QRT की बटालियन को तैनात किया गया है।


43 संवेदनशील बूथों पर निगरानी

एसएसपी ने कहा की 43 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0621-2246002 , 0621-2212497 बनाया है। वे खुद भी लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर भी जाकर जायजा लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही है।


जेडीयू-भाजपा में सीधी टक्कर

कुढ़नी में मुख्य रूप से टक्कर जेडीयू और भाजपा के बीच है। जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। वहीं वीआईपी की तरफ से नीलाभ कुमार और AIMIM के टिकट पर गुलाम मुर्तुजा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, लड़ाई जेडीयू और भाजपा के बीच है। महागठाबंध के लिए डिप्टी सीएम और सीएम ने कुढ़नी में जनसभा कर मुकाबले को रोचक कर दिया। जबकि भाजपा ने अंतिम दिन चिराग पासवान और रवि किशन को चुनाव प्रचार में भेजा। दोनों जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.