कटिहार में 7 लोगों की नरसंहार एवं पटना में 24 घंटे के अंदर 6 लोगों की हत्या से सुशासन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की खुल गई पोल, घटना की उच्च स्तरीय जांच हो - किरण देव यादव।
घटना घोर निंदनीय, अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, दोषी की जल्द गिरफ्तारी हो - चंद्रहास यादव
मृतकों के आश्रितों को 20 - 20 लाख रुपया मुआवजा जल्द दें सरकार - गंगाराम अंबेडकर
अलौली खगड़िया
फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव एवं मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रहास यादव ने कटिहार में एक ही जाति के 7 लोगों को एक जाति के द्वारा नरसंहार करने एवं पटना में 24 घंटा के अंदर 6 लोगों की हत्या करने की घोर निंदा किया है। द्वय नेता ने दोषी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग सरकार एवं प्रशासन से किया है। वही पीड़ित परिजन के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किया। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया। वहीं घटना की घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती, उन्होंने इंसानियत खो दी, नैतिक पतन हो गया है। उन्हें समझना चाहिए कि किसी का भाई पति बेटा के गुजरने पर उनके परिजन पर क्या गुजरता है। यदि उनके साथ ऐसी घटना घटे तो वह कैसा महसूस करेंगे, उन पर क्या गुजरेगी, ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे। मृतक के आश्रितों को जीने की शक्ति प्रदान करें।
श्री यादव ने प्रत्येक मृतकों के परिजन को 20 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया।
श्री यादव ने कहा कि उक्त घटना से सुशासन की सरकार एवं प्रशासन की पोल खुल गई है। विगत महीने भोजपुर में 10 लोगों की हत्या हुई थी। क्या बिहार को बदनाम करने की साजिश हो रही है या फिर सुशासन की सरकार विफल है या फिर प्रशासन की नाकामी है , या कोई बड़ा षड्यंत्र है ? राजनीतिक गलियारे में खामोशी क्यों ? यह यक्ष प्रश्न सुरसा के तरह मुंह फैलाए बिहार की जनता पूछ रही है। सरकार एवं प्रशासन जवाब दे।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर ने कहा कि घटना का उच्च स्तरीय जांच हो, एवं जो भी अपराधी हो उसे बख्शा नहीं जाए। मिशन के 7 सदस्य टीम कटिहार एवं पटना की घटना की जांच करेगी एवं महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल रिपोर्ट सौंपेगी।
मिशन सुरक्षा परिषद के ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए उक्त नेताओं ने निर्णय लिए। ऑनलाइन बैठक में परिषद के महिला प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुमारी, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजय मुखिया, महासचिव अमित कुशवाहा, दिलीप राज, गुरुप्रसाद, युगल किशोर, मीरा देवी आदि ने भाग लिया। सबों ने बिहार में हो रहे निरंतर हत्याओं की श्रंखलाबद्ध घटनाओं पर चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किए।




