युवा महोत्सव में अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत।
शेखपुरा
जिला स्तरीय दो दिवसीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को वरीय उप समाहर्ता डॉ अर्चना कुमारी के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर होने वाले युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा. बुधवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ.
इस मौके पर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस संबंध में खेल प्रभारी शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शास्त्रीय गायन एकल प्रतियोगिता में आकाश कुमार को प्रथम, राजेश कुमार को द्वितीय और संदीप झा एवं निरंजन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. शास्त्रीय कथक नृत्य में मुस्कान कुमारी को प्रथम एवं छोटी कुमारी को द्वितीय स्थान हासिल हुआ . वहीं वाद्य वादन तबला में रोहित कुमार को प्रथम, तनु कुमारी को द्वितीय और सुजीत झा को तृतीय स्थान हासिल हुआ . इसी तरह से गिटार वादन में दिव्यांगना राज को प्रथम, खुशबू राज को द्वितीय और अविनाश कुमार को तृतीय स्थान मिला . हारमोनियम वादन में रजनीश कुमार को पहला आकाश कुमार को दुसरा स्थान हासिल हुआ. सुगम संगीत में रजनीश कुमार को प्रथम, गोपाल कुमार को द्वितीय और राखी कुमारी को तृतीय स्थान मिला.व्क्तृता प्रतियोगिता में प्रेमा कुमारी को प्रथम,अभिषेक कुमार को दितीय और अनुपम को तीसरा स्थान हासिल हुआ .चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी को प्रथम और नीरज कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ . मूर्तिकला में नीरज कुमार को प्रथम और छोटू कुमार को द्वितीय स्थान हासिल हुआ.
लोक गायन एकल प्रतियोगिता में गोपाल कुमार को प्रथम ,रजनीश कुमार को दितीय और विश्वनाथ कुमार को तृतीय स्थान हासिल हुआ. लोक गायन समूह प्रतियोगिता में अंजली भारती एवं साथी को प्रथम स्थान , दीप्ति एवं साथी को द्वितीय और रजनीश एवं साथी को तृतीय स्थान मिला. लोक नृत्य समूह गीत में अलका एवं साथी को पहला ,प्रेमा एवं साथी को दूसरा, गुनगुन एवं साथी को तीसरा स्थान मिला है. लोकगाथा समूह में रजनीश एवं साथी को पहला स्थान हासिल हुआ है .


