हसनपुर से लावारिस स्थिति में बाइक,पैंट व जूता मिलने से फैली सनसनी।
हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर शासन पथ डढीया बधार के पास सड़क किनारे एक गड्ढे से लावारिस अवस्था में एक बाइक मिली इस दौरान पुलिस को एक पैंट एवं जूता भी मिला हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आसपास बाइक चालक को ढूंढने का भी काफी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लावारिस अवस्था में बाईक के साथ पैंट एवं जूता मिलना संदेह पैदा करता हैं कि इस स्थिति में बाइक पैंट एवं जूता छोड़कर बाइक चालक गया तो कहा गया।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं, गाड़ी बिना नंबर प्लेट का होंडा एसपी 125 CC की बाइक हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि गाड़ी रोसड़ा एजेंसी से एक महिला के नाम से खरीदा गया है जो चोरी हो गई है। खबर लिखे जाने तक गाड़ी, पैंट और जूता का गुत्थी सुलझ नहीं पाया हैं।


