Translate

25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा : संजय स्वदेश

25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा : संजय स्वदेश



हथुआ में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती


गोपालगंज - हथुआ जनजागरण संघ की ओर से गांधी आश्रम परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. इस मौके पर जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने कहा कि बिरसा मुंडा 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले एक आदिवासी योद्धा थे. इतनी सी उम्र में अपने लोगों के लिए आदिवासियत के लिए, जल जंगल और ज़मीन के लिए उठ खड़े होने का जज़्बा कितनों में होता है और वो भी उस समय जब देश पर अंग्रेजों की हुकूमत थी. 



इस मौके पर सपना कुमारी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपनी धरती की आबरु के ख़ातिर उन्होंने सामंती  व्यवस्था के साथ ही अंग्रेजों की हुकूमत को बुरी तरह झकझोर दिया था और अपने जल जंगल ज़मीन और अपने लोगों के लिए बड़े गर्व से शहीद हो गए. ठाकुर सुबास सिंह और हँसराजा हंस ने कहा कि हमारा ये कर्त्तव्य बनता है कि उस महामानव की जयंती पर अपने बच्चों को क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा के विचारों के बारे में बताए और आनेवाली पीढ़ियों को ये पता होना चाहिए कि हमारे पूर्वज कितने महान थे. इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक साह, नागेंद्र तिवारी, अशोक महतो, बीरबल महतो, भारत भूषण, कार्तिक कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.