Translate

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने स्वास्थ्य मंत्री एवं नगर विकास मंत्री से कहा - शहर वासियों को डेंगू वायरस से बचाएं

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने स्वास्थ्य मंत्री एवं नगर विकास मंत्री से कहा -  शहर वासियों को डेंगू वायरस से बचाएं 



डेंगू का कहर जारी, नगर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में, ज़िला प्रशासन मौन



नाले की नहीं हुई सफाई महीनों से, जगह जगह कचरों का अंबार 


Indu Prabha



खगड़िया। नगर प्रशासन की लापरवाही और कुंभकर्णी नींद में रहने के कारण नगर परिषद के नागरिक डेंगू बुखार के शिकार हो रहे हैं। इस प्रकार डेंगू का कहर जारी है। शहर के विभिन्न मुहल्ले में नाले की नियमित सफ़ाई नहीं होने से नाला जाम है। उक्त बातें बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा नाले का पानी सड़ रहा है। मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ रहा है। इसी में ए डी एच मच्छर काटने से डेंगू बुखार से नागरिक पीड़ित हो रहे हैं। डेंगू महामारी का रूप ले रहा है। बावजूद इसके नगर परिषद के संबंधित कर्मियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। कहीं कहीं ऊपर ही ऊपर फॉगिंग कर खानापूर्ति की जा रही है। बढ़ रहे मच्छरों को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। डॉ वर्मा ने कहा शहीद प्रभु नारायण चौक पर कूड़े कर्कटों को जमा कर शहीद का सम्मान कर रही है नगर परिषद खगड़िया। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं नगर विकास मंत्री से निवेदन किया है कि खगड़िया शहर वासियों को डेंगू वायरस से बचाने का कोई ठोस कदम उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.