Translate

इंडियन दोजांग स्पोर्टस के द्वारा अयोजित तीन दिवसीय ताइक्वांडो एडवांस ट्रेनिंग कैंप और आईडीएसओ फेस्टिवल दिल्ली में की गई आयोजित।

इंडियन दोजांग स्पोर्टस के द्वारा अयोजित तीन दिवसीय ताइक्वांडो एडवांस ट्रेनिंग कैंप और आईडीएसओ फेस्टिवल दिल्ली में की गई आयोजित।




कैसर रियाज को मिला आईडीएसओ अवार्ड।



इंडियन दोजांग स्पोर्टस के द्वारा 11मार्च से 13 मार्च तक अयोजित तीन दिवसीय  ताइक्वांडो एडवांस ट्रेनिंग कैंप और आईडीएसओ फेस्टिवल दिल्ली में आयोजित की गई।

जिसमें अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद कैसर रियाज़ को आईडीएसओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड ग्रैंड मास्टर जियोंगही ली (साउथ कोरिया) के द्धारा दिया गया।



बताता चले कि ये अवॉर्ड एक्सलेंट परफॉमेंस के आधार पे दी जाती है । एडवांस ट्रेनिंग कैंप आईडीएसओ के डायरेक्टर परवन साकिया के द्धारा आयोजीत की गई थी।

जिसमें अलग अलग राज्य से आए हुए खिलाड़ीयों ने भाग लिया । इस  कैंप में ग्रैंड मास्टर जियोंगही ली और मास्टर माजिद खान के द्धारा ताइक्वांडो के बेसिक नॉलेज और ताइक्वांडो की नई तकनीक के बारे में ट्रेनिंग दी गई।

इस पुरे कैंप में इंडिया टीम के कोच परवन साकिया ने खिलाड़ीयों का हौसला बढ़ाया ।तमाम खिलाड़ीयों को ताइक्वांडो खेल में हर संभव मदद करने का भरोसा जताया और कहा कैसर रियाज़ को आईडीएसओ हमेशा खेल जगत में हर प्लेटफॉर्म देने के लिए तैयार है बिहार जैसे राज्य से निकलकर ये प्रतिभा निखर रही है मैं हमेशा इसका सम्मान करते हुए भविष्य इनका और उज्ज्वल हो यही कामना करता हूं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, एआईएसएफ़ बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमीन हमजा, डॉक्टर नजीरुल हक, डॉक्टर मुसर्रत कैफ, मधुकर कुमार, प्रिंस कुमार इत्यादि लोगों ने हर्ष जताया और बधाई देते हुए कहे खेल जगत में इसी तरह जिला राज्य और राष्ट्र का नाम रौशन करते रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.