ट्रक ने बाइक सवार को मारा ठोकर,पटना रेफर।
शेखपुरा ।
बरबीघा के नसरतपुर गांव निवासी बाइक सवार अखिलेश कुमार को ट्रक ने धक्का मार दिया। 17 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में इलाज हेतू ले जाया गया । जहां उसका सघन इलाज चल रहा है। घटना शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर लालू नगर के समीप हुई है।


