पहसारा में कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ।
प्रखंड अंतर्गत पहसारा गांव के धुना सिंह इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में 51 कुंडीय तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ उल्लासपूर्ण वातावरण में कलश यात्रा के साथ गुरुवार को हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर पहसारा गांव में भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल में आकर संपन्न हुआ और आगे की यज्ञ की अन्य गतिविधियो का संचालन शुरू हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह एवं आयोजक रजनीश कुमार ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में इस यज्ञ का आयोजन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव महाविद्यालय के प्रांगण में कराया जा रहा है। इस यज्ञ की शुरुआत में पूरे गांव की 500 की संख्या में छात्राएं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर ग्राम भ्रमण किया।मौके पर ग्रामवासी एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर चौक चौराहे पर भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत, जूस व अन्य प्रकार की पेय सामग्री को लेकर अपने घर के सामने फूलों की वर्षा करते हुए कलश यात्रा में सहभागीता दिया ताकि समाज के अंदर सद्भावना जैसा वातावरण बना रहे।
"हम बदलेंगे युग बदलेगा" की संकल्पशक्ति के साथ ग्रामीणों ने किया है महायज्ञ का आयोजन
इस अवसर पर आयोजक मंडल में नवनीत कुमार एवं संतोष गुप्ता ने कहा कि यह यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा।नावकोठी प्रखंड एवं मंझौल अनुमंडल के अंतर्गत काफी अनुशासन पूर्वक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धूमधाम से कराया जा रहा है। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति सद्भावना का परिचय देना है।इस यज्ञ के स्वरूप में 21वीं सदी उज्जवल भविष्य हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा जैसे नारों से यह तीन दिवसीय यज्ञ गुंजायमान होता रहेगा और यहां आने वाले तमाम श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजक मंडल की ओर से सारी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से हर हमेशा मिलेगा।
इनकी सहभागिता से हो रहा है यज्ञ का भव्य आयोजन
मौके पर जिला संयोजक शैलेंद्र किशोर, झुनझुन बृजनंदन राय, रामजतन ईश्वर, मखमल सिंह, सुमन सिंह, मणि शंकर सिंह, अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार, विभाग सह संयोजक शिवम कुमार,चंदन कुमार,सौरव कुमार,अमित कुमार,गप्पू,अंकुर भारती,जदयू मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह,नवनीत कुमार,मोती रणवीर सिंह,घनश्याम सिंह,विक्रम सिंह,कृष्ण बल्लभ शर्मा,अभाविप प्रांत सह छात्रा प्रमुख स्वेतनिशा,शिवानी सिन्हा,प्रियदर्शनी झा,करिश्मा कुमारी आदि सभी इस यज्ञ को सफल बनाने में अपनी अपनी सहभागिता दे रहे हैं ।


