देश आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले की नाट्य संस्था बहुरंग द्वारा आवासीय जीवन ज्योति गुरुकुल विष्णुपुर बेगूसराय में आयोजित हुआ।
जन स्वराज टाइम्स बिहार की रिपोर्ट।
देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसके उपलक्ष्य में जिले की नाट्य संस्था बहुरंग द्वारा आवासीय जीवन ज्योति गुरुकुल विष्णुपुर बेगूसराय में आयोजित तीन दिवसीय प्रस्तुतिपरक बाल नाट्य कार्यशाला का समापन रविवार 13 मार्च को किया गया| इस कार्यशाला में गुरुकुल के बच्चों ने अभिनय के गुर सीखे| नाटक पूर्व गुरुकुल के निदेशक दीपक कुमार ,कार्यशाला निदेशक अवध कुमार ठाकुर ,पूर्ववर्ती नवोदय छात्र राहुल , रौशन ने सम्मिलित रूप से कार्यकर्म का विधिवत उद्घाटन किया|
जिसमे बच्चों द्वारा तैयार नाटक - 'पाहन पूजे हरि मिले' की परस्तुति की गई| जिसका लेखन बेगूसराई के वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग और निर्देशन जिले के चर्चित रंगकर्मी अवध कुमार ठाकुर ने किया | इस समय दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आशंका में जी रहा है, नाटक के माध्यम से बच्चों ने शांति व मानवता का सन्देश दिया| प्रत्येक जाति और धर्म से ऊपर मानवता का धर्म है|
नाटक में इन बच्चों कि भागीदारी रही किट्टू भरद्वाज, ख़ुशी कुमारी , पिहू भरद्वाज , सावनी जायसवाल , महरोज़ ,ऋतू , भव्या प्रिया , मोनी , शिखा , ऋचा ,गुंजन , लोकेश , राहत , आर्यन , शिवम , आदर्श , केशव , प्रीतम , प्रियांशु , अनुराग , रजत, जयंत, अंकित कुमार, शिवम कुमार।

