सिर्फ जीविका दीदी ही जनसभा में होंगी शामिल,तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन डीएम ने अधीनस्थ कर्मियों को दिया निर्धारित उत्तरदायित्वों को ससमय पूरा करने का निर्देश।
बेगूसराय:जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री, बिहार के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत 26 फरवरी, 2022 को बेगूसराय जिले में प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर आई.टी.आई. परिसर, पन्हास में चल रहे आवश्यक तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मो. अब्दुल हामिद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रचना सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता श्री अविनाश कुणाल, वरीय उप समाहर्ता श्री निशांत कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) श्री राजकमल कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी श्री भुवन कुमार सहित कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
सिर्फ जीविका दीदी ही जनसभा में होंगी शामिल,तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री, बिहार के समाज सुधार अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसभा पर तैयार किए जा रहे मंच एवं उस पर आगंतुक अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने डी-एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया तथा इन क्षेत्रों में संस्थापित किए गए बैरिकेंडिंग में नेट लगाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आवश्यक मंच निर्माण, पंडाल में जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों/राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रेस प्रतिनिधियों आदि के बैठने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तदोपरांत, उन्होंने जनसभा स्थल परिसर के विभिन्न हिस्सों विशेष तौर पर हैलीपैड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों, सेफ हाउस, नियंत्रण कक्ष आदि का जायजा लेने के क्रम में परिसर को समतलीकरण करने, अनावश्यक कचरों तथा ईंट-पत्थर को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, वरीय पदाधिकारियों/गणमान्य अतिथियों के वाहनों की पार्किंग एरिया, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने उत्तरदायित्वों से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व देर शाम माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बिंदुवार अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में उन्होंने खान-पान, आवासन, परिसदन में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने निर्धारित उत्तरदायित्वों के अधीन सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की तैनाती की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस सभा में आमलोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सिर्फ जीविका दीदी ही जनसभा में रहेंगी। जनसभा में प्रवेश करने वाले की गहन जांच की जायेगी।

