Translate

एआईएसएफ बरौनी नगर परिषद का सम्मेलन संपन्न सर्व सम्मति से मोहम्मद इरशाद सचिव एवं सुरज कुमार चुने गए अध्यक्ष।

एआईएसएफ बरौनी नगर परिषद का सम्मेलन संपन्न सर्व सम्मति से मोहम्मद इरशाद सचिव एवं सुरज कुमार चुने गए अध्यक्ष।



एआईएसएफ बरौनी नगर परिषद का सम्मेलन बीएमसी उच्च विद्यालय फुलवरिया में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली छात्र नेता अनिकेत कश्यप, मोहम्मद तौशिफ रेजा एवं छोटू चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई झंडोत्तोलन एआईएसएफ तेघड़ा अंचल सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने किया इस मौके पर आमसभा आयोजित की गई जिसे संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने कहा वर्तमान समय में केंद्र और राज्य दोनों डबल ईंजन की सरकार मिलकर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है यह सरकार शिक्षा का नीजिकरण करते हुए पढ़ाई को महंगा करती जा रही है ताकि गरीब लोग शिक्षा से बंचित रहे सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को मटयामेज करने पर तुली हुई है जो छात्र किसी तरह पढ़ भी लेते हैं तो उनके लिए रोजगार नहीं है यह सरकार जानबूझकर छात्र नौजवान को मानसिक तनाव में ढ़केलने का काम कर रही है जिसे एआईएसएफ बर्दास्त नहीं करेगा हम यह मांग करते हैं देश में समान शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाय अन्यथा एआईएसएफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सचिव राकेश कुमार एवं तेघड़ा अंचल सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा एआईएसएफ वर्षों से संघर्ष कर रहा है बेगूसराय जिला में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लेकिन यह डबल ईंजन की सरकार चुप्पी साधे हुए है छात्रों को दरभंगा जाना पड़ता है जिससे हर रुप में परेशानी झेलनी पड़ती है इस सम्मेलन के माध्यम से मांग करते हैं अभिलंब बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाए नहीं तो हमलोग आर पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे एआईएसएफ आगामी 10 मार्च को छात्र नौजवानों के विभिन्न मांगों को लेकर बिहार बिधानसभा का घेराव करेगा आप तमाम उपस्थित छात्रों से निवेदन है उस घेराव में चलकर अपने अधिकार के लिए लड़ाई का आगाज़ करें।

इस सम्मेलन में 21 सदस्यीय नगर कमिटी एवं 06 सदस्यीय सचिव मंडल का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष- सुरज कुमार, सचिव- मोहम्मद इरशाद, कोषाध्यक्ष-मोहम्मद शाहबाज, सोसल मिडिया प्रभारी- बिक्रम बैभव,सहायक सचिव- अमीत कुमार, उपाध्यक्ष- शाहिद अफरीदी चुने गए।

इस मौके पर एआईएसएफ तेघड़ा अंचल प्रभारी सनातन प्रसाद सिंह,एआईएसएफ प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,अभिषेक कुमार, सम्राट चौधरी, मोहम्मद कैफी,रोहित देव,अमित कुमार, परमानंद सिंह, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद मुर्तजा, चंदन कुमार, आशीष मिश्रा, मोहम्मद मुसर्रफ, अजित मिश्रा, सुधीर मिश्रा,मोहम्मद मुस्तकीम सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.