यूक्रेन में अंतोनोव एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा, हमले में कई नागरिकों ने गंवाई जान।
यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमला कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है.
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. तमाम देशों ने इस युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है. वहीं, रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है और यूक्रेन भी रूस का डट कर सामना कर रहा है. इस बीच युद्ध से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार सुबह ही यूक्रेन में युद्ध छेड़ दिया है. पूरे देश में विस्फोटों की आवाज सुनाई दे रही हैं. वहां के स्थानीय लोगों को ATM और गैस स्टेशनों के सामने लाइन में खड़ा देखे जाने से राजधानी कीव में दहशत का माहौल है.
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपनी तीसरी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा है कि अगर वे ऐसे स्थानों पर हैं जहां हवाई सायरन/बम की चेतावनी सुनी जा सकती है तो वे Bomb Shelters में जाएं..
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. तमाम देशों ने इस युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है. वहीं, रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है और यूक्रेन भी रूस का डट कर सामना कर रहा है. इस बीच युद्ध से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
4 रूसी टैंकों को यूक्रेनी सेना ने किया तबाह
यूक्रेन का दावा रूस के साथ युद्ध मे खरखीव रिंग रोड पर 4 रूसी टैंकों को यूक्रेनी सेना ने तबाह कर दिया है. रूसी सैनिक ज़ाइटॉमिर क्षेत्र में सीमा पर धावा बोल रहे हैं. साथ ही रूसी सैन्य उपकरण विल्चा चेकपॉइंट पर पार कर गए हैं.
यूक्रेन में दाखिल होते दिखे रूस के घातक टैंक, वीडियो आया सामने
यूक्रेन के कुछ हिस्सों से युद्ध की तस्वीरें लगातार आ रही हैं. रूस की सेना अपने हथियारों से लैस यूक्रेन (Ukraine) के कई हिस्सों में लगातार दाखिल होते जा रहे हैं. हाल ही में यूक्रेनी मीडिया ने CCTV फुटेज जारी करते हुए भी दिखाया है कि कैसे रूस की सेना लगातार उनके हिस्सों में आ रही हैं.
रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन ने भारत सरकार से मदद की अपील की है. जिसके बाद यूपी में चुनावी दौरा कर रहे पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर बैठक की बात कही है. इस बैठक में सुरक्षा विभाग के कई अफसरों के शामिल होने की बात कही जा रही हैं.
यूक्रेनी मीडिया का दावा- रूस के सात लड़ाकू विमान गिरा चुका है यूक्रेन
यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना अब तक रूस के सात लड़ाकू विमानों को गिरा चुकी है. रूस द्वारा अलग देश की मान्यता पाये लुहांस्क प्रान्त में यूक्रेन ने गिराया रूस सातवां लड़ाकू विमान.
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत से मदद मांगते हुए कहा कि हालात संभालने के लिए भारत मदद करे. उन्होंने कहा कि इस मसले में प्रधानमंत्री मोदी हस्तक्षेप करें.
युद्ध के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने रूस के 6 एयरक्राफ्ट को मार गिराया है. इसके साथ ही ये दावा किया है कि यूक्रेन ने 50 रूसी सैनिकों का मार दिया है.
विदेश मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठकें चल रही हैं. इमरजेंसी सर्विसेज को अमल में लाया जा रहा है. हवाई क्षेत्र के बंद होने को देखते हुए वैकल्पिक रास्तों पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा रूसी भाषी अधिकारियों को यूक्रेन में भारतीय दूतावास में भेजा गया है और उन्हें यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया जा रहा है. यूक्रेन में भारतीय दूतावास काम कर रहा है. उनके द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील वहीं फंसे भारतीय छात्रों से की गई है. (इनपुट- सिद्धांत सिबल)
यदि कोई भी हमारे बीच आया या हमें और हमारे लोगों को धमकाने की कोशिश की तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि रूस उसका तुरंत जवाब देगा, इसके परिणाम आपको ही भुगतने पड़ेंगे और ऐसा जवाब दिया जाएगा कि आपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया होगा – पुतिन

