रोहतास: बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को लेनी होगी वैक्सीन, वरना नहीं मिलेगी एग्जाम सेंटर में एंट्री।
रोहतास डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी स्टूडेंट्स के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है. अगर किसी छात्र-छा़त्रा ने वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं ली है और उन्हें आगामी फरवरी में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा देनी है तो वो परीक्षा से वंचित हो जाएंगे, क्योंकि बिना फर्स्ट डोज के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. मंगलवार को समाहरणालय में डीएम धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 की तीसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया.

