परबत्ता:- मडैया ओपी शराबी पति की लत नहीं छुड़ा पाई तो की आत्महत्या:6 महीने पहले हुई थी शादी, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
खगड़िया जिले परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया ओपी क्षेत्र के देवरी में एक विवाहिता ने पति के नशे की आदत से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार की है। मृतक महिला की पहचान देवरी गांव निवासी मो कुद्दुस के पुत्र मो इमरान की 20 वर्षीय पत्नी कुरेसा खातून के रूप में की गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मड़ैया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शराबी पति को समझाया, नहीं माना तो लगा ली फांसी
घटना के संबंध में मृतका के पड़ोसियों ने बताया कि- 6 महीने पहले इमरान और कुरेसा खातून की शादी हुई थी। इमरान अक्सर शराब पीता था। जिसको लेकर पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता था। कुरेसा इमरान को शराब पीने से मना करती थी। जिसको लेकर शराबी पति उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों की माने तो 2 दिन पहले भी पति-पत्नी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान मृतिका ने अपने पति को समझाया भी था। लेकिन जब पति नशा की आदत नहीं छोड़ा तो इससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। इधर घटना के बाद मृतक महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी निवासी मो आजार ने बताया कि- 'उनकी बेटी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या ससुराल वालों ने कर दी है। मायके वालों का आरोप है कि उसका दामाद ट्रैक्टर चलाता है। जो शराब और अन्य नशे का आदि था। नशा करने से मना करने पर दामान ने बेटी की हत्या कर दी।' इस मामले में मड़ैया थाना अध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि- 'घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम कर लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी इस मामले में आवेदन मृतक महिला के परिजनों ने नहीं दिया है। आवेदन आने के बाद पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।'

