Translate

सीतामढ़ी के तीन छात्रों को गणित दिवस के दिन किया जाएगा पुरस्कृत, आज हुई परीक्षा।

सीतामढ़ी के तीन छात्रों को गणित दिवस के दिन किया जाएगा पुरस्कृत, आज हुई परीक्षा।



सीतामढी में रविवार को बिहार कॉउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विज्ञान एवं विभाग के द्वारा गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार पटना द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च इनमेटिक्स का आयोजन सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी परीक्षा केन्द्र पर कराया गया।


सीतामढ़ी परीक्षा केन्द्र पर कराया श्रीनिवास रामानुजन के जयन्ती के उपलब्ध पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन 22 दिसम्बर किया जाता है। इस अवसर पर यह परीक्षा स्तर पर आयोजित हुआ, जिसमें 6-12 वर्ग के कुल 122 छात्रों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया इस प्रतियोगिता में जिलेवार तीनो स्तरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को 22 दिसम्बर 2021 को पुरस्कृत किया जायेगा। 


इनमें द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को एस. आई. टी. सीतामढ़ी के परीसर पर में जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मे पुरस्कृत किया जायेगा एवं प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को तारामंडल पटना में पुरस्कृत किया जायेगा। 


प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1000.00 (एक हजार रूपया), द्वतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 700.00 (सात सौ रूपया) एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 500.00 (पाँच सौ रूपये) के राशी के साथ पुरस्कृत किया जायेगा | 


समारोह का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ० सुनील कुमार एवं प्रोग्राम के संयोजक डॉ० अनील कुमार सिन्हा के द्वारा आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.