Big breaking news: बिग बॉस विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से हुई मौत।
टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक रुप से उनके मौत की जानकारी दी है। ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है। बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे।इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे।उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था। 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।


