Translate

दलसिंहसराय :- राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित सुधा मिल्क व्यवसायी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर आज दलसिंहसराय महागठबंधन नेताओं की बैठक

दलसिंहसराय :- राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित सुधा मिल्क व्यवसायी के  व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर आज दलसिंहसराय महागठबंधन नेताओं की बैठक।



 हत्याकांड का उद्भेदन कर पाने में पुलिस–प्रशासन असफल 


★महागठबंधन के नेताओं ने लिया पुतला दहन का निर्णय★


दलसिंहसराय :- राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित सुधा मिल्क व्यवसायी के  व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर आज दलसिंहसराय महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुधा मिल्क पार्लर के संचालक सुनील राय व उनके ड्राइवर मो० पप्पू की हत्याकांड का उद्भेदन कर पाने में असफल पुलिस–प्रशासन का दिनांक 02 सितंबर दिन गुरुवार को पुतला दहन किया जाएगा।


ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों निर्भीक अपराधियों ने मिल्क व्यवसायी राम इकबाल राय के भाई सुनील राय व उनके ड्राइवर मो० पप्पू की हत्या गोली मारकर कर दी थी। बैठक के उपरांत महागठबंधन के नेताओं ने अनुमंडलाधिकारी से मिलकर पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की। 


महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस को बताया कि उक्त हत्याकांड को 9 दिन हो गए बावजूद अभी न तो इस मामले का उद्भेदन हुआ है और न अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की लिखित मांगों से संबंधित कोई अग्रेतर कार्रवाई ही की है। विदित हो कि उक्त हत्याकांड के दो दिन बाद ही रमना बाजार के जुता-चप्पल व्यवसायी रंजीत राम की निर्मम हत्या अपराधियों ने कर दी। 


बैठक में मुख्य रूप से नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, विधानचंद्र, मो० जाबिर, महेंद्र कुमार, राजदीपक, नीलम देवी, विनोद समीर, सुरेंद्र राय, अर्जुन राय, राम इकबाल राय उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.