Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- I A H V संस्था के द्वारा पीएचसी नावकोठी को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन प्रदान किया गया।

नावकोठी (बेगूसराय):- I A H V संस्था के द्वारा पीएचसी नावकोठी को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन प्रदान किया गया।



इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज संस्था   से जुड़े डॉ कुंदन कुमार के  द्वारा पीएचसी नावकोठी को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन  प्रदान किया गया। इस कार्य में समाजसेवी प्रमोद कुमार,चंदन शर्मा, तेजस्वी,इत्यादि ने अच्छी भूमिका निभाई। इस मशीन के आ जाने से कोरोना की तीसरी लहर के आने पर मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा कि    डा० कुन्दन कुमार का यह कार्य प्रशंसनीय है। इससे नावकोठी प्रखंड में  इमरजेंसी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। डा० कुन्दन ने कहा कि यह मशीन खुद ऑक्सीजन बनाता है।इस सिलेंडर मुक्त मशीन के द्वारा बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक की जान बचाया जा सकता है। हमारी टीम के द्वारा इस तरह का और प्रयास  किया जाएगा। इस संस्था से जुड़े प्रमोद कुमार ने कहा कि संस्था के  द्वारा जो भी लाभ मिलता है उसे हम अपने प्रखण्ड लाने का प्रयास करेगें। इस अवसर पर डा० राजीब रंजन चौधरी, डा० प्रेम कुमार,डा० श्याम बाबू, आशुतोष गांधी, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.