Translate

Bihar:- मुज़फ्फरपुर के अहियापुर और सरैया थाना क्षेत्र से पुलिस से 7 लुटेरे गिरोह को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया।

Bihar:- मुज़फ्फरपुर के अहियापुर और सरैया थाना क्षेत्र से पुलिस से 7 लुटेरे गिरोह को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया।



(१) मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट रोड काली मंदिर के पीछे स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ रहे व लूटने का प्रयास कर रहे चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, 50 स्मैक की पुड़िया और एक लोहे की रॉड को बरामद किया है. ये सभी अपराधी एचडीएफसी बैंक के एटीएम रूम में घूस कर एटीएम मशीन को तोड़कर लूटने की कोशिश कर रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने इन सब को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।।


(२) वहीं पुलिस ने एक दूसरे मामले में लूटपाट की कोशिश कर रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरैया थाना क्षेत्र के कदम चौक पर छापेमारी करके तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट करने के प्लान का खुलासा किया है. यह सभी अपराधी एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट करने की फिराक में थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.