Translate

Shekhpura:- बालू से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल बाल बचा।

Shekhpura:- बालू से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल बाल बचा। 



रिपोर्ट-: सोनू कुमार।

शेखोपुरसराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरबीघा - वारिसलीगंज सड़क मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह ओनमा पंचायत के अंतर्गत सीतारामपुर गांव के समीप एक ओवरलोड बालू ले जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार कि सुबह ओवरलोड बालू लेकर ट्रक बड़हिया की ओर जा रहा था। ज्योंहि सीतारामपुर गांव के समीप पहुंचा कि ट्रक चालक को एक ट्रैक्टर ने चकमा दे दिया । जिस से ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो दिया । जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार दिया। इस दुर्घटना के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना शेखोपुर सराय थाने को दिया । पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को जब्त कर ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.