Translate

बखरी (बेगूसराय):- ठनका के चपेट में आकर दो व्यक्ति झुलसने से घायल।

बखरी (बेगूसराय):- ठनका के चपेट में आकर दो व्यक्ति झुलसने से घायल।




बखरी प्रखण्ड अंतर्गत राटन पंचायत के चक्करघट्टी निवासी लक्ष्मी यादव एवं शिवकुमार यादव मवेशी चराने के दौरान ठनका के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। बताया जाता है कि राटन के बगल में मलकुआ फोड़ी पर मुहल्ले के अन्य लोगों के साथ लक्ष्मी यादव एवं शिव कुमार यादव मवेशी चराने गए थे। इसी बीच भारी बारिश शुरू हो गई, बारिश के दौरान  दोनों व्यक्ति छाता लगाए हुए थे। तभी जोड़दार आवाज के साथ उनके पास ही जबरदस्त ठनका गिरा जिसमें लक्ष्मी एवं शिव कुमार यादव  झुलस गए ।लक्ष्मी यादव बोहोश होकर गिर पड़े।आस-पास अन्य मवेशी चरा रहे लोगों में हो हल्ला मच गया। तत्क्षण लोगों ने लक्ष्मी को उठा कर बगरस चौक स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।जहां तत्काल  इलाज चल रहा है। बुरी तरह झुलस जाने से लक्ष्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बीच-बीच में अचेत भी हो जाते हैं।दूसरे पीड़ित व्यक्ति शिव कुमार यादव को खतरे से बाहर बताया जा रहा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र जीतु बखरी के अधिकारियों से ठनका में झुलसे इलाजरत व्यक्ति को आर्थिक मदद की गुहार लगायी है। बताते चलें कि  मौसम विभाग के द्वारा जारी एलर्ट में बारिश होने और ठनका गिरने की बात बताई गयी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.