नवनिर्मित प्रधान डाकघर बेगूसराय में आज से काम शुरू।
![]() |
बेगूसराय।
प्रधान डाकघर,बेगूसराय के नवनिर्मित भवन में जनता की सेवा की शुरुआत आज दिनांक 7 जून 21 से हो गई है।प्रधान डाकघर,बेगूसराय के पासपोर्ट सेवा के अतिरिक्त सभी काउंटर आज से सुचारू रूप से नवनिर्मित भवन, नगरपालिका चौक, बेगूसराय (पुरानी जेल गेट के समीप )संचालित होने लगा है। ज्ञातव्य हो कि प्रधान डाकघर बेगूसराय पहले किराए के मकान में शहादत मार्केट में संचालित हो रहा था। आज से पासपोर्ट सेवा के अतिरिक्त सभी काउंटर शहादत मार्केट से स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इस संबंध में शहादत मार्केट स्थित पूर्व के प्रधान डाकघर के कैम्पस में जगह-जगह सूचना चिपका दिया गया है।ताकि डाकघर के ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। फिर भी उपभोक्ताओं को होनेवाली किसी प्रकार की परेशानी के लिए खेद है।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए डाक अधीक्षक बेगूसराय
अरविंद कुमार सिंह ने बताया।बताते चलें कि वर्षों से जिला डाक कार्यालय बेगूसराय के शहादत माकेट में चल रहा था जो अब अपने भवन पुरानी जेल गेट के समीप आज से संचालित हो रहा है।


