वीरपुर:- पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या।
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के वदिया गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान वदिया निवासी दिवंगत मेदनी चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र राम उदय चौधरी के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर लाश को देखने पहुंचने लगे।घटना बीते रात्रि की बताई जा रही है । सुबह जब परिजनों ने उक्त युवक का गला में फंदा लगा हुआ लाश देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि 20 दिन पहले वह बंगलूरू से अपने घर आया था। लॉकडाउन के कारण उसका काम धंधा ठप था। आर्थिक तंगी की वजह से उसने बीती रात गले में फंदा डालकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना की खबर मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से लटके मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। भगवानपुर थाना के एएसआई अमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घरेलू कलह व आर्थिक तंगी की वजह से युवक द्वारा आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि युवक की संदेहास्पद मौत हुई है। मृत युवक की दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। बड़ी बेटी अंशु नवी कक्षा , छोटी बेटी पल्लवी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। वही बड़ा पुत्र अमन छठी तथा छोटा पुत्र सुमन प्रथम कक्षा का छात्र है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं स्थानीय ग्रामीण मृतक के संतानों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे।


