सीवान पहुंचे तेजप्रताप, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से की मुलाकात, बंद कमरे में एक घंटे हुई बातचीत।
आरजेडी के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके परिजनों को ढांढस बांधने के लिए प्रतापपुर में नेताओं का लगातार आना जारी है.इसी क्रम में मो. शहाबुद्दीन के परिजनों को ढांढस बंधाने लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव प्रतापपुर पहुंचे.तेज प्रताप के साथ सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय, परसा विधायक छोटेलाल राय व जहानाबाद विधायक सुदय यादव भी थे. सीवान से पटना लौटने के क्रम में मीडिया से मुखातिब तेजप्रताप यादव ने कहा कि मो. शहाबुद्दीन शुरू से ही आरजेडी व पार्टी के नेता लालू प्रसाद यादव के प्रति वफादार रहे है.
प्रतापपुर में तेज प्रताप ने बंद कमरे में ओसामा के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत की. इसके बाद एक ही गाड़ी से तेजप्रताप व ओसामा शहर के नया किला स्थित मो शहाबुद्दीन के आवास पहुंचे.गाड़ी से उतर कर दोनों सीधे अंदर चले गए जहां एक बार फिर काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई.निकलने के क्रम में तेज प्रताप ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में परिजनों से मिलने आया हूं.मो. शहाबुद्दीन अमर रहेंगे। ओसामा शहाब को छोटा भाई बताते हुए कहा कि यह हमारा परिवार है, हमारे बीच आपस में बातचीत होती रहती है. पहुंचे थे.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की घोर कमी है.स्वास्थ्य सेवाएं कोमा में हैं.अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले जीवनरक्षक तकनीकी संसाधनों का घोर अभाव है. आलम यह है कि मंत्री या विधायक के निरीक्षण के दौरान आनन-फानन में मरीजों के बेड पर नया बेडशीट बिछा दिया जाता है और वापस लौटते ही अस्पताल फिर अपनी पुरानी स्थिति में आ जाता है.


