Bihar:- पेट्रोल -डीजल की बेतहाशा मूल्य -वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जाप ने किया पुतला दहन।
देश मे पेट्रोल -डीजल की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि और उसकी वजह से बढ़ती महंगाई के खिलाफ वुधवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन आर एन साह चौक पर किया । कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय अर्जुन भवन में एकत्रित हुए और जुलुस की शक्ल में आर एन साह चौक पहुंचे जहां पुतला दहन हुआ ।कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बबलू भगत ने किया ।
पुतला दहन के मौके पर जिलाध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि एक तरह कोरोना महामारी से आम लोग बेहाल हैं तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है ।पेट्रोल शतक लगा चुका है तो डीजल शतक की ओर बढ़ रहा है । ऐसी निकम्मी केंद्र सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए ।वहीं , जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि बीते 45 दिनों में पेट्रोल -डीजल के दामों में 25 बार इजाफा हुआ है जो ऐतिहासिक , अभूतपूर्व और अकल्पनीय है , मगर उन्हें शर्म नही आती है ।
शर्म करने की बजाय भाजपा के नेता बढ़ती कीमत और महंगाई से बचने के जो तर्क देते हैं वह बेशर्मी की हद है। इस बढ़ती कीमत के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकार जिम्मेवार है । एक लीटर पेट्रोल में केंद्र 32 रुपये एक्साइज ड्यूटी लेती है तो राज्य 13 रुपये वैट लेती है। मतलब गरीबों को लूटने में सबों की भागेदारी है ।श्री यादव ने कहा कि न केवल पेट्रोल -डीजल बल्कि सरसों तेल भी डबल सेंचुरी की ओर अग्रसर है , मतलब युवाओं के लिए अब पकोड़ा तलने का काम अब आसान नही रह गया है ।कहा कि ,कोरोना की मार से लोग बेरोजगार हैं,जमा पूंजी से दिन काट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महंगाई डायन खाए जात है ।कहा कि , नैतिकता के आधार पर देश के पीएम और राज्य के सीएम दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए ।इस मौके सुड्डू यादव, सुमित यादव, आदिल आरजू, फरहाद उर्फ सोनू, मो० सैयुब आलम, एस के जावेद, गोपाल सिंह, आशिष यादव रिजवान आलम, अभिषेक यादव अमित यदुवंशी, सत्यम जयसवाल, आरिफ, बिपेंद्र कुमार ठाकुर, ऋषि सुधन, रूपेश झा, मृत्युंजय कुमार, शंकर कुमार, नेहाल शेख, शाहबाज आलम, राहुल यादव, त्रिभुवन कुमार हाबीबुल्लाह हजरत अली और भी कई साथी उपस्थित थे।




