शेखपुरा:- विशाल एवम भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ शुरू।
रिपोर्ट-:सोनू कुमार शेखपुरा
जलीय सूर्य मंदिर में स्थापित देवी - देवताओं की प्राण - प्रतिष्ठा कार्यक्रम
18 से 20 जून तक जगत गुरु शंकराचार्य कांगड़ा हिमालय शक्तिपीठ के प्रवचन की भी तैयारी
रविवार को सदर प्रखंड के हथियावा गांव के सटे टाटी नदी में निर्मित भव्य एवम अद्वितीय जलीय सूर्य मन्दिर में स्थापित देवी - देवताओं की मूर्तियों के प्राण - प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ को लेकर भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भाग ली।कलश यात्रा में हाथी , घोड़ा , ऊंट शामिल था।जबकि ढोल बाजे और झंडे पताके के साथ हजारों श्रद्धालू लगभग 5 किलोमीटर की परिधि में गांव की परिक्रमा किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने जलीय सूर्य मन्दिर के निकट नदी से जल भरकर गांव के बाहर चारों तरफ की सड़कों से गुजरते हुए और जयकारा लगाते महायज्ञ स्थल पर पहुंचे।जहां कलश यात्रा समाप्त होने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ शुरू हो गया। यह महायज्ञ अगले 21 जून तक चलेगा। महायज्ञ में प्रवचन करने हेतु जगत गुरु शंकराचार्य कांगड़ा हिमालय शक्तिपीठ पधार रहे है।उनका प्रवचन 18 से 20 जून तक महायज्ञ स्थल के निकट चलेगा। इस महायज्ञ के आयोजन की तैयारी विगत छह माह से अनवरत जारी था। यज्ञ स्थल पर रोशनी ,पानी , सुरक्षा और लोगों के ठहरने आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है। यज्ञ स्थल के निकट बाजार भी लगने लगा है। इस महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी श्रद्धा और उत्साह देखा जा रहा है। यज्ञ शुरू होते आसपास का इलाका भी भक्तिमय हो गया है


