शिवहर:- 10 पैक्स अध्यक्षों को मिला ट्रैक्टर रोटावेटर, डीएम ने चाबी देते हुए मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना के बारे में दी जानकारी।
जिला पदाधिकारी सज्जन राज्सेखर ने कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना यंत्र वितरण के तहत 10 पैक्स अध्यक्षों को ट्रैक्टर व रोटावेटर वितरित किया है। जिला पदाधिकारी सज्जन राज शेखर के द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना यंत्र वितरण के तहत जिले के 26 चयनित पैक्स अध्यक्षों को ट्रैक्टर व रोटावेटर 15 लाख रुपए का योजनाएं हैं जिसे दिया जाना है आज फर्स्ट इंस्टॉलमेंट के तहत 10 पैक्स अध्यक्षों को ट्रैक्टर व रोटावेटर वितरित किया गया है।
पैक्स अध्यक्षों को ट्रैक्टर देने से किसानों को लाभ मिलेगा । किसान भाइयों को फसल ले जाने के लिए एवं खेत की जुताई को लेकर काफी मांगे दर्पण भाड़े पर लेना पड़ता था लेकिन अब पैक्स अध्यक्षों के द्वारा उन किसान मालिकों को निर्धारित दर पर दिया जाएगा जिससे किसानों को आर्थिक बचत होगी।
पूरनहिया प्रखंड के अदौरी के पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह को ट्रैक्टर रोटावेटर दिया गया है। बड़ाही जगदीश के पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार को ट्रैक्टर रोटावेटर दिया गया है। जबकि कुम्हरार के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, खर माधव के पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, कुशहर के पैक्स अध्यक्ष साहेब राय, हिरौता-दुम्मा के पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार, छतौनी के पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह, सलेमपुर के पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय, बसंत जगजीवन के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, तथा दोस्तियां के पैक्स अध्यक्ष किरण देवी को ट्रैक्टर दिया गया है। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी विनीत कुमार कार्यालय कर्मी आदि मौजूद थे।




