Translate

शेखपुरा:-शादी विवाह के सामान खरीदने को लेकर बाजार में भारी-भरकम भीड़ से बिहार सरकार की गाइडलाइन का नहीं हो रहा है पालन

शेखपुरा:-शादी विवाह के सामान खरीदने को लेकर बाजार में भारी-भरकम भीड़ से बिहार सरकार की गाइडलाइन का नहीं हो रहा है पालन

शेखपुरा से सोनू कुमार की रिपोर्ट।



 जिलें के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के मुख्य बाजार में शादी विवाह के सामग्री को खरीदने के लिए सुबह होते ही जनसैलाब उमड़ पड़ता है. जिसके बाद ना तो ग्राहक और ना ही दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना उचित समझ रहे हैं और लगातार कोरोना प्रोटोकॉल गाइडलाइन का धज्जियां उड़ा रहे हैं विदित हो कि दुकानदार अपने निर्धारित समय पर दुकान तो बंद कर लेते हैं तदोपरांत भी शटरडॉउन और पिछले दरवाजे से सामानों की खरीदारी करना जारी रखते हैं.


दुकान के अंदर काफी संख्या में लोग इकट्ठा बिना मास्क लगाकर ही बैठे रहते हैं और प्रशासन की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. शेखोपुरसराय के कई दुकानदार गैर जिम्मेदाराना कार्य को करने में सफल और बिहार सरकार के द्वारा कोविड-19 के लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बाजार के सभी दुकानदारों के द्वारा सिर्फ 11:00 बजे तक बंदी का काम दिखाया जा रहा है परंतु लगातार शाम के 8:00 बजे तक दुकान के अंदर ग्राहकों को उनके जरूरतों का सामान दिया जा रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.