Translate

शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में लॉकडाउन को सफल बनाने को विभिन्न बाजारों में प्रशासन सख्ती बरती।

शेखपुरा:- शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में लॉकडाउन को सफल बनाने को विभिन्न बाजारों में प्रशासन सख्ती बरती।


शेखपुरा से सोनू कुमार की रिपोर्ट।

शेखपुरा / बरबीघा / अरियरी ।जिला में संक्रमण की रोकथाम के लिए 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। जिले के सभी क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों के द्वारा लॉकडाउन को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए कई आवश्यक कदम उठाया गया है। सोमवार को नगर परिषद शेखपुरा, बरबीघा ,अरियरी आदि प्रखंडों में  11:00 बजे के बाद से लॉकडाउन प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने स्थल पर उपस्थित होकर उल्लंघन करने वालों को चालान काटने के साथ-साथ कड़ी चेतावनी देते नजर आए ।अनावश्यक घूमने वालों पर आर्थिक दंड वसूल की गई। अभियान के दौरान दर्जनों दुकानों को उल्लंघन के आरोप में सील किया गया है।

 जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले दुकानों को सील कर दुकानदारों पर आपदा की सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोविड-19 के संक्रमण को चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करना होगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.