Translate

शेखपुरा:- स्वास्थ्य विभाग के 08 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में हो रहा है बाधा।

शेखपुरा:- स्वास्थ्य विभाग के 08 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में हो रहा है बाधा।



सोनू कुमार की रिपोर्ट।


SHEIKHPURA : जिले में नहीं थम रहा है कोविड-19 का मामला. सदर अस्पताल में डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद इलाज में काफी परेशानी हो रही है. शेखपुरा सदर अस्पताल में तत्काल अभी एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं. डॉ गजेंद्र कुमार उन्होंने बताया है कि शेखपुरा सदर अस्पताल के 8 डॉक्टर कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं. इसकी वजह से आने वाले मरीजों का इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. एसएनसीयू और पूरा अस्पताल एक ही डॉक्टर को देखना पड़ रहा है. जिसकी वजह से कहीं ऑक्सीजन नहीं लग पा रही है तो कहीं इलाज नहीं हो पा रहा है. जिसकी वजह से इलाज कराने आए मरीजों के परिजन हंगामा भी कर रहे हैं. मरीज के परिजन बता रहे हैं कि 2 घंटा पहले मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन डॉक्टर नदारद हैं डॉक्टरों का क्या बिन खाली भी देखा जा रहा है जब इस संबंध में सिविल सर्जन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सिविल सर्जन का मोबाइल बंद पाया गया लेकिन कार्यरत डॉ गजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी 8 डॉक्टर के पॉजिटिव होने की बात बता कर स्वास्थ्य विभाग भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन तो हो ही रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अपनी लचर अवस्था स्वीकार कर रही है जरूरत है कि जिला प्रशासन मामले को संज्ञान में लें और स्वास्थ्य महकमा को सुधारने का प्रयास करें ताकि सदर अस्पताल में आए हुए मरीजों का इलाज सुचारू रूप से हो सके.youth ajenda report sonu  kumar shikh

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.