Translate

SHEIKHPURA:- पड़ोसी ने जमीन पर कब्जा कर लिया तो पीड़ित व्यक्ति ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

SHEIKHPURA:- पड़ोसी ने जमीन पर कब्जा कर लिया तो पीड़ित व्यक्ति ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।



 शेखपुरा से सोनू कुमार की रिपोर्ट


जिले के अरियरी प्रखंड के कसार थाना के अंतर्गत चक अवगिल गांव का मामला है जहां 40 वर्षीय शिव बालक शर्मा ने बताया कि हमारे पूर्वज शूकर हजार के नाम से ख़ातियानी जमीन है जिस पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कई वर्षों तक कब्जा करके रखा हुआ था. हमलोग बाहर में रहते थे. इसकी जानकारी हमें मिला तो आकर मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है. शिव बालक शर्मा ने बताया कि जमीन का थाना नंबर संख्या 290, खाता 60, खसरा 388 एवं 39 डिसमिल जमीन है जिस पर हम लोगों का जमीन पर भी वे लोग कब्जा कर लिया है और घर बनाना शुरू कर दिया है.


गौरतलब हो कि इस मामले को लेकर शिवबालक शर्मा ने तीन बार अरियरी प्रखंड के सीईओ साहब के पास आवेदन भी दिया गया था. लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि वे लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग है. हमारे परिवार लोगों को जान से मारने की धमकी देता है. उन्होंऊने बताया कि आदित्य शर्मा, दयानंद शर्मा, कपिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने हमारे जमीन पर कब्जा कर लिया है और जान से मारपीट करने की धमकी भी देता है. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.