Begusarai:- अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के छात्राओं के द्वारा मास्क उत्पादन।
नावकोठी प्रखंड से सटे सिसौनी गांव में छात्राओं के द्वारा कोरोना महामारी को लेकर मास्क तैयार किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय कला मंच के नगर प्रमुख प्रियदर्शनी झा कर रही हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेतनिशा ने कहा की इस भयंकर कोरोना महामारी में जिले के विभिन्न इकाइयों की छात्राओं के द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है। मास्क तैयार करके जरूरतमंद लोगों के बीच अपने प्रयास से संगठन के सभी छात्राएं कार्यकर्ता मास्क बनाकर वितरण कर रहे हैं। इस मौके पर बेगूसराय समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार एवं नगर अध्यक्ष रविराज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार ने कहा कि आज हमारे विद्यार्थी परिषद के छात्राओं के द्वारा अपने हाथों से मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। यह काफी सराहनीय कार्य है। विद्यार्थी परिषद सदियों से इस देश के नागरिक के विभिन्न जटिल समस्या के समय सालों भर खड़े रहते हैं। इससे हमारे संगठन के प्रति समाज ही नहीं देश के आम जनमानस को समय समय पर सहयोग मिलता रहता है। इससे हमारे संगठन के प्रति आम नागरिकों के द्वारा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी हमारे कार्यकर्ताओं को मिलता रहता है। इस कोरोना महामारी में ऑक्सीमीटर से जांच, स्कैनिंग मशीन से जांच, जरूरत के हिसाब से दवाई इत्यादि सुविधा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पिछले कोरोना काल से ही लगातार अपने प्रयास से समाज के अंदर सहयोग कर रहे हैं। आगे भी हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा आम नागरिकों को सहयोग मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में लगे हुए छात्राएं, छात्र संघ काउंसिल मेंबर दिव्यज्ञानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, महिला कॉलेज महामंत्री सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियदर्शनी कुमारी, निशु कुमारी, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी, आस्था कुमारी, छोटी कुमारी, सोनाली, शिवांगी, स्नेहा, शिवानी, अंकिता, मीठी, अदिती, वर्षा आदि सभी कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।


