Translate

उत्तरप्रदेश:- बलिया पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उत्तरप्रदेश:- बलिया पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।



खबर यूपी के बलिया से है जहाँ प्रशान्त कुमार नायक उपजिलाधिकारी बैरिया व राजेश कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार सिंह मय हमराह फोर्स के साथ अभियान के तहत विदेशी मदिरा की दुकान दोकटी को चेक किया गया तो दुकान के अंदर दुकान का मालिक जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी गुदरी का टोला (जगदेवा),थाना बैरिया,जनपद बलिया, सेल्समैन दिनेश सिंह पुत्र स्व0 राजेश्वर सिंह निवासी दलकी नं01,थाना दोकोटी,बलिया व सेल्समैन हरेराम सिंह पुत्र स्व0 महादेव सिंह निवासी दोकटी,थाना दोकटी,जनपद बलिया,सेल्समैन मनीराम पुत्र स्व0 मोती प्रसाद गोंड निवासी रामपुर महावत,थाना कोतवाली,जनपद बलिया मौजूद थे बिक्री / स्टॉक रजिस्टर में दिनांक 25.05.2021 तक अंग्रेजी शराब आने का विवरण अंकित किया गया था व बिक्री का दिनांक 28.05.2021 तक अंकित था । दुकान के रैक में शराब रखी थी व उसी कमरे के पीछे पेटियो में शराब रखी गई थी उक्त दुकान के नीचे बने कटरे में बने गोदाम में ताला बंद था दरवाजे के सुराख से देखा गया तो उसमें भी शराब की पेटिंयां रखी हुई थी अनुज्ञप्तिधारक जितेन्द्र कुमार सिंहं उर्फ पुल्लु सिंह से पूछा गया कि यह किसका गोदाम है तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरा ही गोदाम है । *गोदाम को खुलवाकर देखा गया तो उक्त गोदाम में रॉयल स्टैग 750 मिली0 की 23 पेटी,रॉयल चैलेन्जर की 750 मिली0 की 16 पेटी,मैकडावल 750 मिली0 की 9 पेटी,8 पीएम 750 मिली0 की कुल 4 पेटी,8 पीएम 375 मिली0 की 4 पेटी,मैक़डावल 375 मिली0 की 5 पेटी,8 पीएम फ्रूटी 109 पेटी,रेड रसियन 180 मिली0 की 12 पेटी कुल 182 पेटियों विदेशी मदिरा कुल 2392.200 लीटर शराब बरामद हुई* उपरोक्त रखे गये शराब के बारे में अनुज्ञप्तिधारी से कागजात मांगा गया तो नही दिखा सका आनाकानी करने लगा उक्त रखी शराब की पेटियो में से शीशी निकालकर स्कैन कराया गया तो बलिया चौक स्टेशन रोड रिटेल शॉप का होना दिखा रहा है कड़ाई से पूछताछ किया गया तो लाईसेंसधारक जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह माल बलिया चौक स्टेशन रोड रिटेल शॉप का है जिसे मैं अपनी दुकान के लाईसेंस की आड़ में मँगा कर बनाये गये दूसरे गोदाम में लाकर रखता हूँ और जिसे मैं व सेल्समैन मिलकर बिहार में ले जाकर उँचे दामो पर बेंच देते है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपया है जिसके सम्बन्ध में थाना दोकटी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.