बिहार:- लॉकडाउन की वजह से 2 साल से अटकी थी शादी ,ब्याह करने साईकल से दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा।
बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में युवक के शादी करने के नया तरकीब लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.लगातार कोराना की वजह से शादी टल जाने से व्यथित युवक ने आखिकार हिम्मत जुटाते हुए साइकिल से ही लड़की के घर पहुंचकर सभी को हैरत में डाल दिया। जहां युवक का शानदार स्वागत हुआ और उसके बाद शादी की रस्म पूरी की गई. आदर्श विवाह का ऐसा मिशाल बहुत कम ही देखने और सुनने को मिलता है.
युवक के शादी के इस नया तरकीब से प्रेरित होकर शंभूगंड के बीडीओ प्रभात युवक के घर पहुंचकर न सिर्फ नव दंपत्ति गौतम कुमार और कुमकुम कुमारी को बधाई दी, बल्कि बंद लिफाफे में नगद पुरस्कार भी दिया।
बता दें कि भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव के ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी की शादी सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव के अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार से दो वर्षो से तय होने का सिलसिला चल रहा था, जहां पिछले वर्ष भी कोरोना ने दोनों की शादी पर पानी फेर दिया, फिर इस वर्ष जैसे ही दोनों की शादी की तय होने का तैयारी शुरू हुआ था कि फिर कोरोना ने दोनों की शादी को रोक दिया, जिसके बाद गौतम कुमार ने इस लॉकडाउन में बिना दहेज और बिना बारात की शादी करने की ठान ली.
गौतम कुमार के परिवार और गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गौतम कुमार ने सेहरा बांधकर साइकिल से ही दूल्हा बनकर वधु के द्वार भरतशिला पंचायत के कंचन नगर पहुंच गया,जहां वधु पक्ष के लोगों ने उसका गर्म जोशी के साथ स्वागत कर दोनों की शादी कराकर दोनों को विदाई दी. उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसी शादी से अन्य गांव समाज के लोगों को सीख लेकर खर्चीला और बिना दहेज के शादी करने के लिए जागरूक होना चाहिए।


