नावकोठी (बेगूसराय):- हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव, चलना मुश्किल।
पिछले दो दिनों से रुक रुक हो रही बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है वहीं इस बारिश में प्रखंड के कई सड़कों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। प्रखंड क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के छतौना गॉव स्थित छतौना चौक से लेकर छतौना पुल तक के पथ पर जलजमाव से नारकीय स्थति बन गयी है।राहगीर का इस रास्ते से चलना मुश्किल हो गया है।यह सड़क नावकोठी और बखरी का बेगूसराय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क से हजारों लोग प्रति दिन गुजरते है।बताते चलें कि यह सड़क बर्षों से उद्धारक की प्रतिक्षा में है।प्रखण्ड मुख्यालय नावकोठी को बेगूसराय जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थति इतनी खतरनाक हो जाने के बाद भी प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट नहीं होना आश्चर्यजनक है। प्रखंड के कई ग्रामीण सड़कों पर इन दिनों जलजमाव से लोगों को काफी फजीहत झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जलजमाव की निकासी हेतु कोई पहल नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रही है। जनप्रतिनिधि सब कुछ जानते और देखते हुए भी समुचित जल निकासी की व्यवस्था या गड्ढे भरने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।जबकि कुछ दिनों बाद पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं।बताया गया है कि इस सड़क की विभागीय स्वीकृति भी मिल चुकी है । इधर छ्तौना पुल की स्थति भी नारकीय हो गया है।लगभग दस वर्षों के बाद भी पुल का कार्य संपन्न नहीं होना झेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुल के सड़क पर गड्डा और बड़ा -बड़ा रोड़ा से चलना मुश्किल हो गया है।आए दिन राहगीर दुधर्टना का शिकार होते रहते हैं फिर भी प्रशासन की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ना आश्चर्यजनक है।



