देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, जन सुराज, युवा क्लब ने विभिन्न स्थलों पर किया वृक्षारोपण

देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, जन सुराज, युवा क्लब ने विभिन्न स्थलों पर किया वृक्षारोपण



फलों का बीज नाली में फेंकने के बजाय खेत, सड़क, बांध, रेलवे के किनारे फेंकने से पर्यावरण का होगा संरक्षण - किरण देव यादव


महोगनी गुलमोहर अमलतास पीपल बरगद तुलसी का किया पौधा रोपण



एक वृक्ष सौ पुत्र समान नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प



खगड़िया। 

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय परिसर अलौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें दर्जनभर महोगनी तुलसी विभिन्न प्रकार का फूल का पौधा रोपण किया गया।



पौधारोपण कार्यक्रम में ललन शाह, विजय कुमार , फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा गुलाब महतो शंकर शाह नृपेंद्र यादव संगम कुमार राम गुलाब सिंह संतोष कुमार पांडव कुमार अमन कुमार विकेश कुमार आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एक वृक्ष सौ पुत्र समान, पर्यावरण बचाओ, मानव अस्तित्व बचाओ, देश बचाओ, नारों को बुलंद किया गया। तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।




इधर, जन सुराज युवा क्लब के तत्वाधान में मेघौना खेल मैदान के किनारे दो दर्जन वृक्षारोपण किया गया, जिसमें महोगनी गुलमोहर अमलतास पीपल बरगद का पौधारोपण किया गया, जिसका नेतृत्व जन सुराज के जिला महासचिव किरण देव यादव एवं युवा क्लब संयोजक दीपांशु कुमार ने किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्षगण विजय कुमार दीपांशु कुमार राधा यादव किशोर यादव राम विनय कुमार निरंजन कुमार निरंजन कुमार जितेंद्र कुमार राजू कुमार यशवंत कुमार अंकित कुमार विकास कुमार ललटू कुमार अंकुश कुमार विक्रम कुमार राजकुमार रोहित कुमार सुशील कुमार विशाल कुमार सनी कुमार गुड्डू कुमार रामचंद्र भगत जी मुस्कान कुमार लोकेश कुमार गोलू कुमार छोटू कुमार सुजीत कुमार , फरकिया मिशन के लालमणि सदा आदि ने वृक्षारोपण में सक्रिय भाग लिया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आम लीची जिलेबी कटहल अमरूद पपीता जामुन आदि फल खाने के बाद फल के बीज को नाले में फेंकने के बजाय सुखाकर खेत, सड़क, बांध, रेलवे के किनारे फेंकने, जन्म लेने, पौधे से ऑक्सीजन मिलने से पर्यावरण बचेगा, पृथ्वी बचेगा, मानव अस्तित्व बचेगा, देश बचेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.