जन सुराज के बैठक में एक करोड़ सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने का लिया संकल्प

जन सुराज के बैठक में एक करोड़ सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने का लिया संकल्प



जन सुराज जन सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने हेतु बैठक में लिए कई निर्णय


जय खगड़िया - जय जय खगड़िया, जय बिहार - जय जय बिहार, सही लोग सही सोच सामूहिक प्रयास के नारों को किया बुलंद



महेशखूंट। जन सुराज गोगरी प्रखंड का बैठक राज मानस होटल के सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद बादल ने किया। वहीं सफल मंच संचालन एवं विषय प्रवेश जिला महासचिव किरण देव यादव ने किया। 

बैठक में 125 त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधिगण, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्तागण, बुद्धिजीवी, जन सुराज से जुड़े सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों ने भाग लिये। बैठक में परिचय सत्र में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने परिचय देकर एक दूसरे का भव्य स्वागत किया गया।



बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज के जिला महासचिव किरण देव यादव ने कहा कि सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास से सच्चे अर्थों में जनता का एक नए सुंदर बेहतर शिक्षित विकसित समृद्ध राज्य का निर्माण करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना को साकार करने, एवं आदरणीय प्रशांत किशोर जी के हाथों को एवं जन सुराज संगठन को मजबूत करने हेतु एक करोड़ सदस्यता अभियान जन सुराज मिशन कार्यक्रम पंचायत, प्रखंड, जिला, राज्य, व राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है।

श्री यादव ने 97 216 97 216 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर जन सुराज का सदस्य अधिकाधिक संख्या में बनने एवं बनाने का अपील किया। तथा देश एवं राज्य में आमजनों का वैकल्पिक संगठन जन सुराज को मजबूत करने का आह्वान किया।

सुप्रसिद्ध गायक सुनील छैला बिहारी ने भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के खिलाफ जनगीत के माध्यम से घर-घर जन सुराज का अलख जगाने का आह्वान किया।

जन सुराज के प्रवक्ता विनय कुमार वरुण ने देश एवं राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में समाज की दशा दिशा तय करने हेतु जन सुराज से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के सभापति अरविंद प्रसाद सिंह ने संगठन को मजबूत करने, संगठन से जुड़ने एवं जोड़ने तथा विस्तार करने पर बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में नरेश बादल ने कहा कि देश एवं राज्य में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बेरोजगारी, गरीबी, सामाजिक बुराई कुरीति के खिलाफ जनसमस्या समाधान को लेकर संघर्ष तेज करने की जरूरत है।

बैठक में सभी प्रखंडों में, अनुमंडल में एवं जिला स्तरीय बैठक करने, सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने, नागरिक सहायता केंद्र खोलने, युवा क्लब को गति देने, सृजनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक गतिविधियां तेज करने, संगठन को बेहतर मजबूत एवं विस्तारीकरण करने आदि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में जन सुराज के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष काजल कुमारी, बिधान चंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार सिंह, रणवीर यादव, नवल किशोर सिंह, शंकर दास, राजेश चौरसिया, मुकेश चंद्रवंशी, सीपी चंद्रवंशी, सिकंदर आजाद, रविंद्र यादव, अमर कुमार रजक, दिनेश सिंह, रणधीर कुमार, विनय रंजन प्रसाद, चौधरी रियाजूल, आदेश कुमार, फैजल, दीक्षा, अंकित, अमित आदि ने जन सुराज के सिद्धांत विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.