घिनौनी राजनीति एवं आमजनों के विश्वास के साथ धोखा देने के खिलाफ नीतीश मोदी शाह का किया पुतला दहन।

घिनौनी राजनीति एवं आमजनों के विश्वास के साथ धोखा देने के खिलाफ नीतीश मोदी शाह का किया पुतला दहन।



ओछी राजनीति घोर निंदनीय,  काला इतिहास में होगा नीतीश कुमार का नाम दर्ज, तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई एनडीए - किरण देव यादव


2024 व 25 में आम जनता नीतीश मोदी शाह को सिखाएगा सबक - उमेश ठाकुर

बार-बार सरकार बदलने से विकास होगा ठप्प - धर्मेंद्र कुमार

आधी आबादी महिला एवं आमजनों का कोई भला नहीं होगा - मधुबाला



खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले बिहार के 17 करोड़ एवं देश के 130 करोड़ आम जनता के विश्वास के साथ धोखा देने, बिहार के विकास को ठप्प करने, तथा घिनौनी राजनीति के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मोदी - शाह का पुतला दहन सदर अस्पताल चौक अवस्थित शहीदेआजम भगत सिंह चौक पर किया गया। इससे पूर्व रेलवे जंक्शन परिसर में आक्रोश व्यक्त करते हुए घिनौनी राजनीति के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। तथा नुक्कड़ सभा किया गया जिसकी अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

श्री यादव ने संबोधित करते हुए घिनौनी राजनीति एवं बार-बार पलटू राम नीतीश कुमार की घटिया भूमिका की घोर निंदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की ओछी राजनीति की भूमिका इतिहास में काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। आम जनता बिहार देश को कुछ भी भला नहीं हो सकेगा। सच्चे अर्थों में नीतीश कुमार का नाम पलटूराम कुर्सी कुमार सार्थक साबित हो गया। नीतीश कुमार पलटीमार का छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बढ़ती लोकप्रियता से नीतीश मोदी शाह घबरा गई है।

अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर ने कहा कि नीतीश मोदी शाह का राजनीतिक चरित्रहीनता स्वच्छ राजनीति को कलंकित किया है।

अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि तख्तापलट कर वर्तमान सरकार जनता की भरोसे पर खड़ा नहीं कर पायेगी। विकास एवं आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। आमजनों में गलत संदेश गया है।

संयोजक मधुबाला ने कहा कि आधी आबादी महिलाओं को वर्तमान सरकार से कुछ भला होने वाला नहीं है। 

अभियान के कोषाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, अरुण मालाकार, चंद्रशेखर मंडल, गुड्डू ठाकुर, चानो देवी, मनीष कुमार, आदि ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगभग 5 लाख बेरोजगारों को शिक्षा एवं अन्य विभाग में रोजगार मिला। बिहार को युवा मुख्यमंत्री की जरूरत है।

नेताओं ने 2024 - 25 में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

वहीं नेताओं ने ओवर ब्रिज को जयप्रकाश नगर एवं सन्हौली की ओर लैंडिंग करने तथा पश्चिमी रेलवे केबिन डाला निकट ओवर ब्रिज का निर्माण करने का सांसद एवं डीआरएम से मांग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.