पंच सरपंच संघ का न्याय यात्रा सम्मेलन, सम्मान समारोह, न्याय पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

पंच सरपंच संघ का न्याय यात्रा सम्मेलन, सम्मान समारोह, न्याय पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न



सुदृढ़ सरपंच संघ के सफल सराहनीय सम्मेलन हेतु दिया साधुवाद, किया आभार व्यक्त


संघ द्वारा सरपंचों के सम्मान स्वाभिमान सुरक्षा सुविधा हेतु जुझारू संघर्ष जारी रहेगा - अमोद निराला


अभी तो ये अंगड़ाई है - आगे और लड़ाई है, लड़ेंगे जीतेंगे, याचना नहीं अब रण होगा - आंदोलन अब भीषण होगा - किरण देव यादव


खगड़िया


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया का न्याय यात्रा सम्मेलन, सम्मान समारोह, न्याय पदयात्रा की सफलता पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिले के सभी पंच परमेश्वर एवं प्रदेश कोर कमेटी को हार्दिक बधाई व साधुवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि जिले में बलुवाही बस स्टैंड से एमजी रोड थाना रोड मेन रोड मील रोड स्टेशन रोड समाहरणालय रोड आदि विभिन्न मार्ग होते हुए न्याय पदयात्रा निकालकर गांधी जी डॉक्टर अंबेडकर , सेनानी राम बहादुर आजाद नेमधारी बाबू राम उदित साहू, शहीद प्रभु नारायण सिंह चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन करना, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना, उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद करना, अपने आप में ऐतिहासिक महानतम सराहनीय कार्य है। जिला कमेटी साधुवाद के पात्र है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंच सरपंच सच्चे अर्थों में कलयुग के पंच परमेश्वर है जो अपने महानतम कर्तव्य निर्वहन के साथ अधिकार की लड़ाई एवं गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज को धरातल पर लागू करने को साकार करने हेतु संघर्षरत हैं, हम इनके जज्बे को सलाम करते हैं।

चौथम प्रखंड अध्यक्ष पंकज भगत एवं नवल किशोर सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में सरपंच संघ बेहतर मजबूत एवं सम्मान सुरक्षा सुविधा स्वाभिमान की लड़ाई को तेज करने में महतीं भूमिका निभा रहे हैं, जो सराहनीय है।

अलौली प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार एवं अर्जुन महतो ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब हमारी मांगे पूरी होगी और सच्चे अर्थों में ग्राम स्वराज के तहत गांव की सरकार के द्वारा गांव का सर्वांगीण विकास होगा एवं सामाजिक न्याय मिलेगा।

गोगरी प्रखंड अध्यक्ष बंटी देवी, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि जिले के सभी पंच परमेश्वर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए एकजूटता का इजहार करते हैं एवं हक हकूक अधिकार के लिए लड़ाई तेज करेंगे, जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद, प्रहरी संघ के इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे, सरपंच संघ बेहतर मजबूती के साथ आंदोलन धारदार बनती जा रही है जिसमें सभी पंच सरपंच की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम में मोहम्मद सुहेल राजभर अनिल भागवत, सरपंच योगेश पासवान परमानंद सिंह राजकुमार सिंह राजेंद्र यादव दिलीप केसरी अनुराधा देवी रंजू कुमारी, देव नारायण रजक शंकर राम कुलदीप इंदु शेखर अर्जुन महतो मनोज कुमार सौगारथ यादव, डॉली देवी, दिलीप यादव आदि ने पंच सरपंचों की समस्या समाधान हेतु संघर्ष तेज करने पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.